लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. से पूछताछ की

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. से शुक्रवार को पूछताछ की।

श्रीनिवास ने बताया, ‘‘पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुझे फोन किया और दिन में करीब पौने बारह बजे मेरे कार्यालय पहुंची। उन्होंने मुझसे पूछताछ की कि आप ये सब कैसे कर रहे हैं।’’

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूछताछ की गयी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और अन्य सामग्रियों के वितरण में शामिल नेताओं से दिल्ली पुलिस को पूछताछ करने और अपराध के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था।

अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की तामील करते हुए कई लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चार मई को पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में नेताओं द्वारा रेमडेसिविर दवा हासिल करने और इसे कोविड-19 मरीजों को वितरित करने के मामलों की पड़ताल करने और अपराध के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कदम उठाने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?