लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर अप्रैल से अब तक तीन लाख से ज्यादा चालान काटे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 उल्लंघन करने के संबंध में इस साल 19 अप्रैल से एक नवंबर के बीच तीन लाख से ज्यादा चालान जारी किए। इनमें से ज्यादातर चालान मास्क नहीं पहनने के लिए काटे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार कुल 3,14,556 चालान में से 2,78,121 चालान मास्क नहीं पहनने की वजह से जारी किए गए। वहीं 30,364 चालान सामाजिक दूरी संबंधी नियम के उल्लंघन, 2,923 चालान शराब, पान, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य के सेवन के संबंध में जारी किए गए।

वहीं 1,684 चालान सड़क पर थूकने और 1,464 चालान बड़ी सार्वजनिक सभा या जमावड़ा लगाने के मामले में जारी किए गए। पुलिस ने बताया कि उसने सोमवार को 279 चालान जारी किए। इनमें से 266 मास्क नहीं पहनने और 13 चालान शराब, पान, गुटखा और तंबाकू सेवन के संबंध में जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह