लाइव न्यूज़ :

अवैध हिरासत और बुरी तरह से पिटाई के आरोप वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब तलब

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से उस याचिका पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से हिरासत में लेने और बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही अदालत ने संबंधित पुलिस चौकी से घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित रखने को कहा है।

उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को उस व्यक्ति की याचिका पर नोटिस जारी किया है जिसने दावा किया है कि उसे और तीन अन्य को ‘‘ दिल्ली मध्य जिले के चांदनी महल पुलिस थाने की पुलिस चौकी तुर्कमान गेट के पुलिस कर्मियों ने कुछ व्यक्तियों के इशारे पर बेरहमी से पीटा, अवैध रूप से हिरासत में लिया और प्रताड़ित किया।”

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने 23 मार्च को दिए गए फैसले में कहा, “राज्य को स्थिति रिपोर्ट जमा करनी होगी जिसकी एक प्रति वकील के मार्फत याचिकाकर्ता को अग्रिम तौर पर उपलब्ध करानी होगी।”

उन्होंने कहा, “इस दौरान, राज्य को सुनिश्चित करना होगा कि तुर्कमान गेट पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों और उक्त पुलिस चौकी के बाहर लगे कैमरों की 25 जनवरी, 2021 को शाम सात बजे की बाद की फुटेज भी सुरक्षित रखी जाए।”

पुलिस की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि अगर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होगी तो उसे संरक्षित रखा जाएगा।

याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता एम सुफियान सिद्दीकी ने कहा कि 25 जनवरी की शाम को उसे और तीन अन्य को चांदनी महल पुलिस थानांतर्गत तुर्कमान गेट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने कुछ निजी लोगों के इशारे पर सरेआम बेरहमी से पीटा, अवैध रूप से हिरासत में लिया और प्रताड़ित किया जबकि उनके खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी और न ही कोई पीसीआर कॉल की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos