लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए जब्त दवाएं, चिकित्सा उपकरण दिए

By भाषा | Updated: May 4, 2021 00:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 मरीजों के इलाज में काम आने वाली जब्त की गई रेमडेसिविर की 80 से ज्यादा शीशियां, अन्य दवाएं और चिकित्सा उपकरण विभिन्न अस्पतालों को दिए है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न छापों में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों को जब्त किया था।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, बीएसए अस्पताल, दीपचंद बंधु अस्पताल, पार्क अस्पताल, कैलाश अस्पताल, सीडीएमओ, छत्तरपुर के तेरापंथ, रोहिणी कोविड केयर सेंटर और डीडीएमए उत्तर सहित विभिन्न अस्पतालों को रेमडेसिविर की 86 शीशियां दी गयी हैं।

उत्तरी दिल्ली के उपायुक्त के आदेश पर दीपचंद बंधु अस्पताल को फेवीपीरावीर की 90 गोलियां दी गयी हैं।

पुलिस ने बताया कि रेमडेसिविर की और 100 शीशियों को जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

बयान के अनुसार, डीडीएमए (पश्चिम), सीडीएमओ तेरापंथ अंसारी अस्पताल, वर्ल्ड ब्रेन सेंटर अस्पताल, आर्य अस्पताल और भगत चन्द्र अस्पताल को ऑक्सीजन के 70 सिलेंडर जारी किए गए हैं।

बयान के अनुसार, ऑक्सीजन के 140 और सिलेंडरों को जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं