लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर पाबंदी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बनाई विस्तृत कार्ययोजना

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर पूर्ण रोक के मद्देनजर एक विस्तृत योजना बनाई गई है जिसमें उड़न दस्तों का गठन करना, स्कूल प्रशासनों से संपर्क करना, बाजार की संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर संघों से समन्वय करना आदि शामिल है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एक दिन पहले ही एनसीआर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी लगा दी थी। यह पाबंदी नौ नवंबर को आधी रात से प्रभाव में आई तथा 30 नवंबर तक जारी रहेगी। इसी के मद्देनजर यह कार्ययोजना बनाई गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों के डीसीपी से कहा गया है कि कानून की उचित धाराओं के तहत उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कदम उठाए जाएं और आदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस के मुताबिक सभी 15 पुलिस जिलों के डीसीपी पुलिस स्टेशनों में निगरानी दल बनाएंगे और इन दलों पर एनजीटी के आदेश के क्रियान्वयन का जिम्मा होगा। डीसीपी जिला स्तर पर उड़न दस्ते भी गठित करेंगे।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि पटाखों के अस्थायी लाइसेंसधारकों को ऐसे लाइसेंस रद्द करने की लिखित सूचना भेजी जाएगी। पुलिस दल लाइसेंसधारकों का निरीक्षण करेंगे, स्टॉक को सील करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इनका दुरुपयोग न हो।

उन्होंने बताया कि स्थायी लाइसेंस भी निलंबित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन