लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर 1,080 लोगों पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली पुलिस ने रविवार को फेस मास्क नहीं पहनने पर 1,080 लोगों पर जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक 30 मार्च को 920 लोगों का मास्क नहीं पहनने और 19 लोगों के खिलाफ सामाजिक दूरी नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया। गत 31 मार्च को मास्क नहीं पहनने पर 1,091 और सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों का उल्लंघन करने पर 16 अन्य पर जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 108 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने आदि के लिए लोगों को एक लाख से अधिक चालान जारी किए हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें और मामले कम होने तथा अनलॉक प्रक्रिया शुरू किये जाने के बावजूद कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।’’

आंकड़े के अनुसार पुलिस द्वारा 19 अप्रैल से 30 मई तक कुल 1,06,558 चालान जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब