लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने यहां की एक अदालत को सूचित किया है कि छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया गया है। इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ‘‘मुख्य’’ आरोपी है।

पुलिस ने पहला आरोपपत्र दो अगस्त को दायर किया था जिसमें 13 लोगों को नामित किया गया था। इसमें ‘‘मुख्य’’ आरोपी सुशील कुमार भी शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, कथित हत्या मामले में कुल 17 व्यक्ति आरोपी हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने 27 अक्टूबर को एक आदेश में कहा, ‘‘मामले में जांच अधिकारी ने बताया है कि शेष आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया गया है।’’

कुमार एवं अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ एवं उसके दोस्तों की मई महीने में स्टेडियम में कथित रूप से पिटाई की थी। बाद में धनखड़ की मौत हो गई।

पुलिस ने पहले आरोपपत्र में कहा कि सुशील कुमार द्वारा रचे षड्यंत्र के कारण स्टेडियम में झगड़ा हुआ, जो युवा पहलवानों के बीच अपनी सर्वोच्चता फिर से स्थापित करना चाहते थे।

अदालत ने इस महीने के प्रारंभ में कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे