लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी करने, तस्वीरों से छेड़छाड़ की शिकायत की थी

By विशाल कुमार | Updated: January 2, 2022 15:16 IST

पत्रकार का आरोप है कि अज्ञात लोगों का एक सूमह “बुल्ली बाई’’ पोर्टल पर उन्हें निशाना बना रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार का आरोप है कि एक सूमह “बुल्ली बाई’’ पोर्टल पर उन्हें निशाना बना रहा है।पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। 

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने एक महिला पत्रकार की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई तस्वीर को एक वेबसाइट पर अपलोड करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पत्रकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत की प्रति ट्विटर पर साझा की थी। पुलिस ने बताया कि मामला शनिवार रात दक्षिणपूर्व जिले के साइबर पुलिस थाने में दर्ज किया गया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 (शब्द, भाव या कृत्य से किसी महिला की गरिमा का अपमान करना) और 354ए (यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न के लिए सजा) के तहत दर्ज किया गया है। 

पत्रकार का आरोप है कि अज्ञात लोगों का एक सूमह “बुल्ली बाई’’ पोर्टल पर उन्हें निशाना बना रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। 

शिकायत के मुताबिक, एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल में काम करने वाली महिला ने उन लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने का अनुरोध किया, जो सोशल मीडिया पर, ‘‘मुस्लिम महिलाओं को परेशान और अपमानित करने” की कोशिश कर रहे हैं। 

महिला पत्रकार ने शिकायत में कहा, “मैं आज सुबह यह जानकर चौंक गई कि वेबसाइट/पोर्टल ‘बुल्लीबाईडॉटगिटहबडॉटआईओ’ (अब हटा दिया गया) में अनुचित, अस्वीकार्य और स्पष्ट रूप से भद्दे संदर्भ में मेरी छेड़छाड़ की गई एक तस्वीर थी। इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, क्योंकि यह काम स्पष्ट रूप से मुझे और इसी तरह की अन्य स्वतंत्र महिलाओं एवं पत्रकारों को परेशान करने के लिए किया गया है।” 

उन्होंने कहा, “मुझे लेकर किए गए उक्त ट्वीट के स्नैपशॉट (तस्वीर) के साथ-साथ अन्य ट्वीट के स्नैपशॉट भी मैं संलग्न कर रही हूं। 'बुली बाई' शब्द अपने आप में अपमानजनक है और इस वेबसाइट/पोर्टल की सामग्री का उद्देश्य स्पष्ट रूप से मुस्लिम महिलाओं का अपमान करना है क्योंकि अपमानजनक शब्द 'बुली' विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है और पूरी वेबसाइट देखकर ऐसा लगता है कि यह मुस्लिम महिलाओं को शर्मिंदा करने और उनका अपमान करने के इरादे से डिजाइन की गई है।’’ 

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले एक साल के अंदर दो बाद दक्षिणपंथी असामाजिक तत्वों द्वारा मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी कराने का मामला सामने आने के बाद शनिवार देर रात सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले को ब्लॉक कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

बुल्ली बाई ऐप पिछले साल सामने आए सुल्ली ऐप का ही दूसरा रूप लगता है जिसमे सुल्ली शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी और चरमपंथी विचारधारा के लोग मुस्लिम महिलाओं के लिए करते हैं।

दोनों ही मामलों में महिलाओं की कोई वास्तविक नीलामी नहीं हो रही थी लेकिन इसका उद्देश्य चुनिंदा मुस्लिम महिलाओं को अपमानित, शर्मिंदा और प्रताड़ित करना था।

बता दें कि, इससे पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा 'सुल्ली डील्स' ऐप को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं की गई।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसपत्रकारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी