लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर हिंसा से निपटने में दिल्ली पुलिस ने काफी संयम बरता : श्रीवास्तव

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून बुधवार को सेवानिवृत्त हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा से निपटने के दौरान बल ने काफी संयम दिखाया। उस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

श्रीवास्तव के सम्मान में पारंपरिक विदाई परेड बुधवार सुबह न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप में आयोजित की गयी। श्रीवास्तव ने संवाददताओं से कहा, "किसान भी हमारे लोग हैं। हमने शुरू से ही पुलिसकर्मियों से कहा था कि हमें संयम के साथ स्थिति को संभालने की जरूरत है। पुलिसकर्मियों को उकसाया जा रहा था और लाल किले में उन्हें 15 फुट की ऊंचाई से कूदना भी पड़ा। उन्हें चोटें आईं, लेकिन संयम नहीं छोड़ा।’’

श्रीवास्तव ने 28 जनवरी को पुलिसकर्मियों को एक खुला पत्र लिखा था और गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को संभालने के तरीके की सराहना की थी। नवंबर 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

श्रीवास्तव शहर में दंगों के तुरंत बाद आयुक्त नियुक्त हुए थे। कार्यभार संभालने के बाद श्रीवास्तव ने कहा था कि उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय राजधानी में शांति बहाल करना और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करना है। दिल्ली के उत्तरपूर्वी हिस्सों में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गयी थी और 400 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आयुक्त के रूप में अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह एक सुखद यात्रा थी और ईश्वर का आशीर्वाद था क्योंकि हमने जो भी कदम उठाए, हमें अच्छे परिणाम मिले। हमारे सामने चुनौतियां थीं, लेकिन हर किसी को एक साथ लेने के बाद, हमें हर जगह सफलता मिली।’’

उन्होंने कहा कि कोविड​​​​-19 महामारी के दौरान पुलिस बल के सामने एक अलग चुनौती थी और कर्मियों ने लोगों की मदद के लिए सराहनीय काम किया। उन्होंने कहा, 'हमारे निर्देश पर काम कर रहे पुलिस कर्मियों का भी ख्याल रखे जाने की जरूरत थी। एक तरफ हम दिल्ली की देखभाल कर रहे थे ... ऑक्सीजन, भोजन और दवाइयां पहुंचाने में मदद कर रहे थे, दूसरी तरफ कर्मियों की देखभाल करना भी बहुत महत्वपूर्ण था।’’

सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ने और ट्विटर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के कारण पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा, "आजकल, सोशल मीडिया पर संवाद बढ़ रहा है। जैसे-जैसे सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इस पर कुछ गलतियाँ भी होंगी और पुलिस को मामले दर्ज करने होंगे। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की उपस्थिति भी बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग