लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने लालकिले के बाहर विशाल अस्थायी दीवार खड़ी की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कारणों के चलते लाल किले के मुख्य द्वार पर कंटेनरों से दीवार खड़ी की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंटेनरों को इस तरह से रखा गया है कि कोई भी व्यक्ति मुगल काल के इस परिसर के अंदर न देख सके। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

चांदनी चौक इलाके से कोई भी व्यक्ति लाल किले के अंदर नहीं देख सकता।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस ने इस तरह की ऊंची दीवार खड़ी की है। उन्होंने कहा कि कंटेनरों को चित्रकारी से सजाया जाएगा।

इस साल, गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे सैंकड़ों प्रदर्शनकारी जबरन लाल किले में घुस गए थे। यहां तक कि उन्होंने किले की प्राचीर पर एक धार्मिक ध्वज भी लगा दिया था, जहां से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते हैं।

छब्बीस जनवरी को, राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें देखी गईं थी। हिंसा में कुल 394 पुलिस कर्मी घायल हुए थे, जबकि 30 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

जुलाई में, दिल्ली के तत्कालीन पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे जैसी हवाई वस्तुओं के उड़ने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी में 16 अगस्त तक लागू रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पिछले हिस्से विजय घाट के पास उड़ रहे एक ड्रोन को जब्त कर लिया था।

उत्तरी जिले की जगुआर हाईवे पेट्रोलिंग टीम सोमवार को इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उसने विजय घाट के पास एक ड्रोन देखा।

पुलिस ने कहा कि इलाके में एक वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही थी। शो की शूटिंग के लिए अनुमति दी गई थी लेकिन ड्रोन उड़ाने की कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उपकरण जब्त कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग