लाइव न्यूज़ :

लक्खा सिधाना के चचेरे भाई को ‘गैरकानूनी’ हिरासत में रखने के आरोपों से दिल्ली पुलिस का इंकार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इन आरोपों से इंकार किया कि उसने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित लक्खा सिधाना नाम के व्यक्ति के चचेरे भाई गुरदीप सिंह को पंजाब में ‘अवैध रूप से’ हिरासत में रखा, जब उसकी एक टीम ने उससे पूछताछ की थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को गाजीपुर बॉर्डर से आईटीओ पहुंचे हजारों किसानों की पुलिस से झड़प हुई थी। कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किला पहुंच गए और स्मारक के अंदर घुसकर धार्मिक झंडा लगा दिया। हिंसा की घटनाओं में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि उसे पता चला है कि गुरदीप सिंह उर्फ मुंडी को पंजाब में दिल्ली पुलिस की एक टीम द्वारा हिरासत में लेने के बारे में सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है और दुष्प्रचार किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर हिंसा के सिलसिले में कई मामले दर्ज किए गए हैं, काफी संख्या में संदिग्धों से पूछताछ की गई है और दिल्ली एवं कई अन्य राज्यों के करीब 160 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिधाना इनमें से कुछ मामलों में वांछित है और गिरफ्तारी से बच रहा है।

पुलिस के मुताबिक आठ अप्रैल को सिधाना की तलाश में विशेष प्रकोष्ठ की टीम पटियाला के आसपास घूम रही थी और उसने सिंह से पूछताछ की। उससे सिधाना की मौजूदगी एवं आवाजाही के बारे में पूछा गया और फिर उसे यह कहकर छोड़ दिया गया कि जब भी जरूरत पड़े, वह जांच में सहयोग करे।

पुलिस ने कहा कि कानून के मुताबिक जांच चल रही है और अवैध रूप से हिरासत में लेकर पिटाई करने के आरोप पूरी तरह से झूठे एवं बेबुनियाद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह