लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने बलात्कार मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज की बलात्कार के एक कथित मामले में अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि उनको हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है।

पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष कहा कि शिकायतकर्ता के दावे के मुताबिक राज से कथित आपत्तिजनक वीडियो क्लीप को बरामद किया जाना है।

राज का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील विकास पाहवा और नितेश राणा ने पुलिस के हलफनामे का विरोध किया और दावा किया कि मामला मोहपाश में फंसाने और उगाही करने का है।

दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई राज बिहार के समस्तीपुर से सांसद हैं।

पाहवा ने मामले को ‘‘मामूली’’ करार दिया और अदालत से कहा, ‘‘बलात्कार पीड़िता यहां नहीं है, यह गलत मामला है।’’

राणा ने न्यायाधीश से कहा कि शिकायतकर्ता और उसका दोस्त राज से 2020 से ही उगाही कर रहे हैं और इस सिलसिले में इस वर्ष 10 फरवरी को संसद मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने (शिकायतकर्ता) धमकी दी कि अगर वह उगाही के पैसे नहीं देते हैं तो उनकी (राज) छवि खराब कर देगी। उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए लेकिन उगाही अब भी जारी है। मेरे मुवक्किल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को अदालत से अग्रिम जमानत लेनी पड़ी।’’

अदालत मामले में आगे की सुनवाई शुक्रवार को करेगी।

अदालत के निर्देश पर नौ सितंबर को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद राज ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

वकील ने कहा कि 31 मई को महिला ने राज के खिलाफ कथित बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह