लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व वरिष्ठ आईपीएस मधुर वर्मा का अरुणाचल प्रदेश तबादला

By भाषा | Updated: July 11, 2019 19:43 IST

गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि वर्मा को उनकी नई तैनाती की जिम्मेदारी संभालने के लिए 11 जुलाई से कार्य मुक्त कर दिया गया है। वर्मा राष्ट्रीय राजधानी के वीआईपी इलाके, नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देउन पर हाल में एक यातायात निरीक्षक को ‘थप्पड़ मारने व अपशब्द’ कहने के आरोप लगे थे। इस निरीक्षक ने गलत दिशा में चल रही वर्मा की निजी गाड़ी को रोक लिया था।यातायात पुलिस अधिकारी ने पुलिस आयुक्त को इसकी शिकायत की थी व मामले में जांच के आदेश दिए गए थे।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मधुर वर्मा का अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया है। वह ट्विटर पर दिल्ली पुलिस की पहचान थे।

गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि वर्मा को उनकी नई तैनाती की जिम्मेदारी संभालने के लिए 11 जुलाई से कार्य मुक्त कर दिया गया है। वर्मा राष्ट्रीय राजधानी के वीआईपी इलाके, नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त थे।

उन पर हाल में एक यातायात निरीक्षक को ‘थप्पड़ मारने व अपशब्द’ कहने के आरोप लगे थे। इस निरीक्षक ने गलत दिशा में चल रही वर्मा की निजी गाड़ी को रोक लिया था, जिसे एक कांस्टेबल चला रहा था।

यातायात पुलिस अधिकारी ने पुलिस आयुक्त को इसकी शिकायत की थी व मामले में जांच के आदेश दिए गए थे। वर्मा ने आरोपों से इनकार किया था। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2005 बैच के अधिकारी वर्मा उत्तर दिल्ली और अपराध शाखा में भी पुलिस उपायुक्त रहे हैं।

वर्मा ने 2014 में उबर कैब चालक द्वारा गुड़गांव की कंपनी में काम करने वाली महिला से कथित बलात्कार का सनसनीखेज मामला सुलझाने में भी भूमिका निभाई थी। वह ट्विटर पर दिल्ली पुलिस की पहचान थे और उन चंद अधिकारियों में शामिल हैं जो ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं और शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हैं। 

टॅग्स :दिल्लीअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल