लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आग लगने से 43 लोगों की मौत के मामले में भवन मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत दर्ज हुआ केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 12:44 IST

मनोज तिवारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बीजेपी उन परिवारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और घायलों के परिवार को मदद स्वरूप 25000 रुपये दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'43 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।

दिल्ली पुलिस डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज ने अनाज मंडी में आग लगने के मामले में भवन मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है। 

बता दें कि दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक घर में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद, मनोज तिवारी ने दिल्ली अग्नि कांड के घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, "यह एक दुखद घटना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बीजेपी उन परिवारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और घायलों के परिवार को मदद स्वरूप 25000 रुपये दिए जाएंगे। "

आपको बता दें कि इस घटना की खबर सुनते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। घर में फंसे करीब 50 लोगों को बाहर निकाला गया है। इस घटना  के बाद घायलों को दिल्ली के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की खबर दुखद है। बचाव अभियान चल रहा है, दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

इसके अलावा आपको बता दें कि देश के गृह मंत्री ने घटना के बाद दिल्ली के आलाधिकारियों को तत्काल आधार पर इस घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के पीआरओ एएस रंधावा ने कहा, '43 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वहां रखे हुए प्लास्टिक चीजों की वजह से बहुत ज्यादा धुआं हुआ। इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।'

रविवार सुबह करीब 5 बजे लगी इस भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई। 

इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोग इसी फैक्ट्री में काम करने वाले मजूदर थे, जो काम के बाद वहीं सो रहे थे। मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगदिल्लीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?