लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 1,400 से अधिक चालान काटे

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी के रोकथाम से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को 1,400 से अधिक चालान काटे।

अधिकारियों के अनुसार सोमवार को शाम चार बजे तक विभिन्न उल्लंघनों को लेकर 1,489 चालान काटे गये।

दिल्ली पुलिस के आंकड़े के अनुसार 1,460 चालान ऐसे लोगों के काटे गये जिन्हें बिना मास्क के पाया गया, जबकि तीन का थूकने पर और 21 का चालान सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर काटा गया।

संकलित आंकड़े का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक 5,27,412 चालान मास्क नहीं पहनने पर, 3,325 चालान थूकने और 36,674 चालान एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर काटे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं