लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या, बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले बच्चे

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दक्षिण पश्चिम दिल्ली के घिटोरनी गांव में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की पत्नी ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को एक व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया कि कांस्टेबल की पत्नी और दो बेटे घर पर हैं लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस घिटोरनी गांव में घटनास्थल पहुंची और घर का दरवाजा भीतर से बंद पाया। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कांस्टेबल सुशील की पत्नी राजेश का शव घर के अंदर पंखे से लटका पाया।’’

पुलिस ने बताया कि दंपति के दोनों बेटे बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले जिन्हें वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बड़े बेटे की हालत स्थिर है लेकिन छोटे बेटे की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि दंपति का विवाह 2014 में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?