लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को सिर में गोली मारी, हालत नाजुक

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त शहर के वसंत विहार इलाके में सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश में अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को सिर में गोली मार ली।

अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल राकेश (35) को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, “हमें वसंत विहार पुलिस थाने में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली लगने की जानकारी देने के लिए सुबह छह बजे एक पीसीआर कॉल आई। फौरन, स्थानीय पुलिस की एक टीम पुलिस पिकेट पूर्वी मार्ग पर पहुंची जहां कॉन्स्टेबल राकेश बेहोशी की हालत में मिला।”

अधिकारी ने बताया कि उसने सरकार की ओर से जारी पिस्तौल से खुद को सिर में दाईं तरफ गोली मारी और गोली उसके सिर के बाईं तरफ से निकली।

सिंह ने कहा, “उसे तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।”

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा