लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल घायल

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार तड़के कथित रूप से एक टेंपो द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) को टक्कर मारे जाने के बाद 30 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस थाने में तैनात कांस्टेबल अनिल रात करीब दो बजे हुई घटना के समय सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) देवेन्द्र के साथ ड्राइवर के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, टीम ईआरवी में सवार होकर चंदगीराम अखाड़ा और मजनू का टीला के बीच गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने वाहन रोका और पहियों की हवा चेक करने के लिये नीचे हुए।

इस बीच, एक टेंपो ने ईआरवी को टक्कर मारी और भाग गया। घटना में अनिल घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एएसआई ने उन्हें परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कांस्टेबल की पसलियों और पेट के निचले हिस्से में चोट लगी है। हालांकि, उनकी जान खतरे से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos