लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल चाकू से किये गये हमले में हुआ घायल

By भाषा | Updated: January 7, 2021 01:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई, जब तिलक नगर थाना में तैनात कांस्टेबल मुकेश और उनके सहकर्मी दीपक चौखंडी इलाके में जांच-पड़ताल की ड्यूटी पर जा रहे थे।

अतिरिक्त प्रवक्ता (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7.30 बजे हुई। हमलावर ने मुकेश नाम के कांस्टेबल की सरकारी पिस्तौल छीनने की भी कोशिश की। हालांकि, आत्मरक्षा में मुकेश ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली "गलती से" हमलावर को लग गई।

मित्तल ने कहा कि सागर नाम के इस हमलावर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि एक अस्पताल में कांस्टेबल मुकेश का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए