लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाई मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर चाकू से हमला

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई मादक पदार्थ तस्कर होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद दो नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने के दौरान दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर हमला किया गया जिसमें वह जख्मी हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार को पश्चिम दिल्ली में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोसेफ के तौर पर हुई है जो नाइजीरिया का नागरिक है।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया कि पश्चिम दिल्ली पुलिस टीम को कथित रूप से हेरोइन बेच रहे दो विदेशियों को जाल में फंसा कर पकड़ने के लिए भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति को पकड़ने के दौरान कांस्टेबल राकेश को पीछे से दूसरे शख्स ने चाकू घोंप दिया। फिर भी, अदम्य साहस दिखाते हुए उन्होंने उसे तब तक पकड़े रखा जबतक अन्य वहां नहीं पहुंच गए। अस्पताल में उपचार करा रहे कान्स्टेबल की बहादुर प्रशंसनीय है।’’

शनिवार को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक तड़के तीन-चार बजे जनकपुरी के मेजर दीपक त्यागी मार्ग पर हेरोइन लेकर पहुंचेगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तड़के करीब पौने चार बजे दो अफ्रीकी नागरिक एक स्कूटर पर आए और किसी का इंतजार करने लगे।

उन्होंने बताया कि जब वे जाने लगे तो कांस्टेबल राकेश उनपर झपट पड़े और जोसेफ को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच जोसेफ के साथी ने उसे छुड़ाने के लिए राकेश को चाकू घोंप दिया, मगर कांस्टेबल ने जोसेफ को बचकर भागने नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि राकेश को चाकू घोंपने वाला शख्स मौके से भागने में कामयाब रहा।

अधिकारी के मुताबिक, जोसेफ के पास से कुल 280 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल राकेश का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की छानबीन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल