लाइव न्यूज़ :

इमोशन ठीक हैं, पर हर कहीं नहीं, कनॉट प्लेस में इमोशनल कहानी सुनाकर किया बेहोश, जेबें साफ करके चलता बना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2019 14:53 IST

सुधीर पिघल गए, फ्रूटी पी ली। फ्रूटी पीने के बाद क्या हुआ वह नहीं जानते। वह बेहोश हो गए थे। जब आंख खुली तो पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज कराया। सुधीर ने बताया कि उनका बैग गायब है, जिसके बैंक संबंधी कई दस्तावेज, कई क्रेडिट कार्ड, कुछ पैसे और मोबाइल फोन थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी, घड़ी भी निकाल ली थी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी जहरखुरानी करने वाले की कोई जानकारी नहीं मिली है।शनिवार को हनुमान मंदिर आए थे। दर्शन करने के बाद शिवाजी स्टेडियम से बस पकड़ी। उनके बैठते ही बस में दूसरा युवक पास आकर बैठ गया।

कनॉट प्लेस इलाके में एक चोर ने एक युवक को इमोशनल कहानी सुनाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। फिर बातों-बातों में इस नए दोस्त को फ्रूटी पिला दी। इसके कुछ ही मिनट में वह बेहोश हो गया। इसके बाद चोर उसका सारा सामान और जेबें साफ करके चलता बना।

जब नए दोस्त को होश आया, तो वह अस्पताल के बेड पर पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। कनॉट प्लेस पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, पीतमपुरा के सुधीर कपूर केनरा बैंक से रिटायर्ड हैं।

शनिवार को हनुमान मंदिर आए थे। दर्शन करने के बाद शिवाजी स्टेडियम से बस पकड़ी। उनके बैठते ही बस में दूसरा युवक पास आकर बैठ गया। युवक ने सुधीर से बातचीत शुरू की और इमोशनल कहानियां सुनाकर दोस्ती की। फिर अपने बैग से फ्रूटी का पैकेट निकालकर सुधीर की तरफ बढ़ाया।

सुधीर ने बीमार होने की बात कहकर मना किया, लेकिन फिर इस युवक ने इमोशनल कहानी सुनानी शुरू कर दी। युवक ने कहा कि आज उसका बर्थडे है और उसका बाप उसे बहुत मारता-पीटता है। उसकी मां मर चुकी है। उसने बुजुर्ग सुधीर से उनका आशीर्वाद मांगा।

सुधीर पिघल गए, फ्रूटी पी ली। फ्रूटी पीने के बाद क्या हुआ वह नहीं जानते। वह बेहोश हो गए थे। जब आंख खुली तो पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज कराया। सुधीर ने बताया कि उनका बैग गायब है, जिसके बैंक संबंधी कई दस्तावेज, कई क्रेडिट कार्ड, कुछ पैसे और मोबाइल फोन थे।

आरोपी ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी, घड़ी भी निकाल ली थी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी जहरखुरानी करने वाले की कोई जानकारी नहीं मिली है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमइंडियादिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह