लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सिंघु बार्डर का दौरा किया, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसम्बर दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने शनिवार को सिंघु बार्डर का दौरा किया और वहां कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया जहां किसान केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि बार्डर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सिंघु बार्डर पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। इस स्तर पर इसकी कोई आशंका नहीं है कि कुछ (अप्रिय) होगा, लेकिन हम सतर्क हैं और बार्डर पर पर्याप्त बल तैनात है। हम सभी एजेंसियों और बलों के साथ तालमेल बनाए हुए हैं। हम जानकारी साझा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई उन सड़कों के बारे में सलाह लगातार साझा कर रही है, जो अवरुद्ध हैं।’’

किसान 27 नवंबर को सिंघु बार्डर पर पहुंचे थे।

सीमा बिंदुओं पर लोगों को यातायात की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया।

उसने ट्वीट किया, ‘‘सिंघु, औचंदी, लामपुर, पियु मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद। कृपया साफियाबाद, पल्ला और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बार्डर के रास्ते वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। मुकरबा और जीटीके रोड से यातायात को मोड़ा गया है। कृपया बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच 44 से परहेज करें।’’

उसने ट्वीट किया, ‘‘किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा और गाज़ियाबाद से दिल्ली आने वाले यातायात के लिए चिल्ला और गाजीपुर बार्डर बंद है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली आने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, अपसरा, भोपुरा और लोनी बार्डर के वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।’’

सितंबर में लागू, तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में बड़े सुधारों के रूप में पेश किया गया है जो बिचौलियों को हटाएंगे और किसानों को अपनी उपज देश में कहीं भी बेचने की अनुमति देंगे।

हालांकि, प्रदर्शनकारी किसानों ने यह आशंका व्यक्त की है कि नए कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुरक्षा को खत्म करने और मंडी प्रणाली समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे तथा उन्हें बड़े कॉर्पोरेट की दया पर छोड़ देंगे।

सरकार ने बार-बार कहा है कि एमएसपी और मंडी प्रणाली जारी रहेगी। सरकार ने साथ ही विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे