लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सीमाओं पर बंदोबस्त की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर कानून एवं व्यवस्था तथा बंदोबस्त की शनिवार को समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस प्रमुख ने सेंधमारी में शामिल अपराधियों, मादक पदार्थ से संबंधित एनडीपीएस कानून, आबकारी अधिनियम एवं जुए से जुड़े अन्य मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की।

श्रीवास्तव ने ऐसे अपराधों को कम करने के लिए प्रभावी और टिकाऊ कदमों की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने जेल में बंद या जमानत या पेरोल पर छूटे लोगों समेत अपराधियों की सूची को नियमित रूप से जांचने पर जोर दिया।

आयुक्त ने झपटमार रोधी टीमों के प्रदर्शन के आकलन और अपराध टीमों के नियमित उपयोग पर जोर दिया।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल मित्तल ने बताया कि बैठक के दौरान, विशेष पुलिस आयुक्त (अभियान) ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए चलाए जा रहे कोविड- 19 रोधी टीकाकरण अभियान के बारे में श्रीवास्तव को जानकारी दी।

श्रीवास्तव ने ' रियालंस जूलरी शोरूम डकैती ' मामले को हल करने में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया। यह डकैती जनवरी में मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र में हुई थी।

तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध में शामिल आठ लोगों और लूट का माल खरीदने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 6.5 किलोग्राम वज़नी गहने और दो कारें बरामद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण