लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ट्रैक्टर परेड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद प्रदर्शनकारी किसानों की ट्रैक्टर परेड की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रविवार को एक परिपत्र जारी किया।

परिपत्र में कहा गया है कि सभी अधिकारी और कर्मियों के साथ-साथ सीएपीएफ और गणतंत्र दिवस परेड सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किसी भी अन्य बल को अवगत कराया जाना चाहिए और तैयार रहना चाहिए कि आधिकारिक समारोह के तुरंत बाद उनकी कानून एवं व्यवस्था के लिए आवश्यकता होगी।

इसमें कहा गया है कि पुलिस कर्मियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जानी चाहिए और उन्हें उनके संबंधित जोनल/सेक्टर अधिकारियों के तहत ड्यूटी के उनके बिंदुओं पर तैयार रहना चाहिए।

परिपत्र में कहा गया है कि अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्था के बाद पर्याप्त आराम सुनिश्चित करना चाहिए और उन्हें मंगलवार को किसान ट्रैक्टर परेड से संबंधित कानून- व्यवस्था के लिए संक्षिप्त सूचना पर चलने के लिए तैयार स्थिति में रहना चाहिए।

रविवार को पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की समय अवधि समाप्त होने के बाद किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड शुरू होगी।

पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर परेड दिल्ली के तीन सीमा बिंदुओं - सिंघू, टिकरी और गाजीपुर से आयोजित की जाएगी और इसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

मुख्य तौर पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले वर्ष नवम्बर से दिल्ली के कई सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं।

किसानों ने पहले घोषणा की थी कि कृषि कानूनों के खिलाफ अपने विरोध के तौर पर वे गणतंत्र दिवस पर एक शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos