लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने लाल किले, सीमाई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई संसद के मॉनसून सत्र, स्वतंत्रता दिवस और संसद के बाहर किसानों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सीमाओं और लाल किला क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया है कि श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस के इंतजामों और तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार रात को सीमाई इलाके, लाल किला और नयी दिल्ली क्षेत्रों का दौरा किया। बयान के अनुसार, रविवार की रात निरीक्षण के दौरान 30,000 से अधिक पुलिस कर्मी पूरे शहर में गश्त और पहरा दे रहे थे। आयुक्त ने लाल किले और संसद परिसर के अलावा सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर इंतजामों का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात कर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को चौबीसों घंटे तैयार रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस को राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए जनता का विश्वास हासिल है। यह शहर न कभी सोता है, न हम।’’

बयान में कहा गया कि उन्होंने पुलिस उपायुक्तों को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को समय पर भोजन, उचित आश्रय मुहैया कराने और ड्यूटी में फेरबदल करते रहने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों