लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ाने, रात की गश्त तेज करने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: October 10, 2021 10:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को आतंकवाद रोधी उपायों पर जोर देने, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ाने और राष्ट्रीय राजधानी में रात में गश्त तेज करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ये निर्देश बल में बड़े फेरबदल के बाद शनिवार को हुई पहली अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “शनिवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में नवनियुक्त सहित सभी जिला पुलिस उपायुक्तों ने हिस्सा लिया जिसमें त्योहारी मौसम के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस के आयुक्त ने बल की निगरानी को मजबूत कर आतंकवाद रोधी कदमों पर, लोगों की भागीदारी और बाजार संगठनों के साथ-साथ निवासी कल्याण संगठनों से बातचीत पर जोर दिया।”

उन्होंने पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और रात्रि गश्त को तेज करने पर भी जोर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शहर में सड़कों पर होने वाले अपराध और संगठित अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि हाल में गैंगस्टरों के खिलाफ काफी कार्रवाई की गई है और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को उन्हें पकड़ने के प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक अन्य ऑनलाइन बैठक के माध्यम से, उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारियों , उप-निरीक्षक और बल की विभिन्न इकाइयों के सहायक उप-निरीक्षकों के रैंक के 5,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को संबोधित किया और उन्हें नवरात्र और आगामी उत्सवों पर शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल