लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के जांच कौशल को बढाने के लिए संक्षिप्त कोर्स पर दिया जोर

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने अधिकारियों के जांच कौशल को बढ़ाने के वास्ते उन्हें संक्षिप्त कोर्स मुहैया कराने पर शनिवार को जोर दिया, जिससे उन्हें नवीनतम कानूनी और वैज्ञानिक जानकारी के साथ अद्यतन किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस आयुक्त ने कोविड-19 दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए उठाये गए कदमों की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीवास्तव ने विभिन्न पुलिस जिलों और इकाइयों में कर्मियों के टीकाकरण के दिशानिर्देशों और कोविड​​-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘इस दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपहरण तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम से संबंधित मामलों का विश्लेषण भी किया गया।’’

उन्होंने कहा कि बैठक में मामलों के निस्तारण दर पर भी चर्चा की गई।

पुलिस ने कहा कि आयुक्त ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारियों के जांच कौशल में वृद्धि करने और उन्हें जांच के नवीनतम कानूनी और वैज्ञानिक पहलुओं से अद्यतन कराने के लिए उनके वास्ते संक्षिप्त कोर्स आयोजित करने पर भी जोर दिया।

मित्तल ने कहा कि प्रत्येक पुलिस थाने के लिए कार्य योजना पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को सूचीबद्ध करने की चल रही प्रक्रिया और उन पर निगरानी रखने की रणनीति के साथ-साथ जेल में बंद अपराधियों और जमानत पर बाहर रहने वालों पर नजर रखने की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

श्रीवास्तव ने अधिकारियों से उन अपराधियों पर नजर रखने को कहा, जिनकी जमानत या पैरोल अवधि करीब है।

आयुक्त ने एकीकृत शिकायत प्रबंधन प्रणाली में शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण पर रोक के लिए की गई कार्रवाई की चर्चा की गई और श्रीवास्तव ने मानदंडों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल