लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने दिवाली पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिठाई बांटी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों का दौरा किया और दिवाली पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बल के एक हजार से अधिक कर्मियों को मिठाई के पैकेट वितरित किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अस्थाना ने रात नौ बजे से रात 1.30 बजे तक 10 पुलिस जिलों का दौरा किया और पुलिस थानों, बटालियनों और महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) सहित 35 से अधिक स्थानों पर रूके।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘आयुक्त पहले इंडिया गेट पर सी-हेक्सागन गए और बाद में भैरों रोड होते हुए सराय काले खां पिकेट पहुंचे। वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पिकेट, कालकाजी, साकेत मॉल के सामने पुलिस पिकेट, मालवीय नगर और एसपीयूडब्ल्यूएसी गए। अस्थाना ने दक्षिण पश्चिम जिले के आरके पुरम थाने का भी दौरा किया और कर्मचारियों को मिठाई दी।’’

एक वरिष्ठ पुलिस ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम जिले के बाद वह पश्चिम जिले के तिलक नगर, उत्तर पश्चिमी जिले के मधुबन चौक, मुकरबा चौक और आजादपुर गए। उन्होंने गश्त पर रही महिला कर्मचारियों से भी मुलाकात की।’’

उन्होंने बताया कि उत्तरी जिले में आयुक्त ने मौरिस नगर, सिविल लाइंस और लाल किले का दौरा किया। अस्थाना ने मध्य जिले के दरियागंज इलाके में महिला कर्मचारियों से मुलाकात की। देर रात लगभग 1.30 बजे आयुक्त पूर्वी जिले के गाजीपुर गए।

राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर कई इलाकों में पटाखे फोड़े गए।

एक जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी, पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के निवासियों ने शाम सात बजे तक पटाखे फोड़ने की घटनाओं की सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?