लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने लॉकडाउन को प्रभावी रूप से लागू करने के साथ ही कोविड-19 दवाओं, टीके और ऑक्सीजन सिलेंडरों की जमाखोरी करने के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए शनिवार को ऑनलाइन बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आयुक्त ने जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, श्रीवास्तव ने पुलिस उपायुक्तों को जल्द से जल्द अदालती आदेश प्राप्त कर जब्त की गई दवाओं, ऑक्सीजन सांद्रक एवं सिलेंडरों को जरूरतमंद मरीजों के लिए जारी करने को कहा।

उन्होंने पुलिस उपायुक्तों को महामारी के प्रकोप के बीच ऑनलाइन मंचों के माध्यम से लोगों के साथ ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के भी निर्देश दिए।

साथ ही अंतरराज्यीय जांच के वास्ते साइबर सेल एवं अपराधा शाखा के साथ समन्वय करने को भी कहा क्योंकि हाल ही में ऑनलाइन धोखाधड़ी के अधिकतर मामलों में कॉल झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से की गईं।

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को उन इलाकों के बारे में भी पता लगाने को कहा, जहां प्रभावी रूप से लॉकडाउन लागू करवाने में दिक्कतें सामने आ रही हैं।

उन्होंने घनी आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

श्रीवास्तव ने लॉकडाउन के बावजूद आवश्यक वस्तुओं एवं किराना दुकानों के अलावा नियमों का उल्लंघन कर अन्य दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आगामी ईद के त्योहार के मद्देनजर नियमों के अनुपालन के वास्ते धार्मिक नेताओं एवं समुदाय के बुजुर्ग व्यक्तियों का सहयोग लेने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया