लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पुलिस आयुक्त ने अफसरों को आतंकवाद रोधी कदमों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक की और बल को स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवाद रोधी कदमों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि पुलिस प्रमुख ने सभी पुलिस उपायुक्तों को होटलों और अतिथि गृहों के निरीक्षण, किराएदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन संबंधी कार्य को तेज करने और पुरानी कारों की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों तथा साइबर कैफे की जांच करने का निर्देश दिया।

पुलिस आयुक्त ने सूचना जुटाने और संदिग्ध तथा नापाक गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरतने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से ‘आंख और कान’ योजना को नए सिरे से शुरू करने को भी कहा।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्तों से सभी सार्वजनिक स्थलों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा।

बालाजी श्रीवास्तव ने एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग