लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के प्रमुख ने लाल किला और गाजीपुर सीमा पर रात की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने देर रात लाल किले और गाजीपुर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस मौजूदगी का आकलन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रमुख ने शनिवार देर रात निरीक्षण के दौरान चौकियों पर मौजूद पुलिसकर्मियों, गश्ती दल के सदस्यों और पुलिस थाने में तैनात कर्मियों से संवाद भी किया।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान रात में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी का जायजा लिया।

बयान के मुताबिक निरीक्षण के दौरान श्रीवास्तव आरके पुरम, साउथ कैम्पस और दरियागंज थाने गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उन्हें हाल में लांच एकीकृत शिकायत निगरानी प्रणाली (आईसीएमएस) की जानकारी दी और बताया कि थाने गए बिना दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से कैसे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

बयान के मुताबिक श्रीवास्तव ने लाल किले और गाजीपुर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने मंडावली की एटीओ व निरीक्षक पुष्प लता से बात की और गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान अक्षरधाम पर भीड़ को रोकने के लिए दिखाई गई बहादुरी के लिए उनकी प्रशंसा की।

गौरतलब है कि एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार को दिल्ली पुलिस प्रमुख का पदभार संभाला। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सतर्कता) के पद पर तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया