लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट- वीजा हासिल करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जाली दस्तावेज बना लोगों को विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट हासिल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बांग्लादेश के अख्तौजमां तालुकदार (54), फोजिल रब्बी शिपन (22) रसल (35) के रूप में हुई। वहीं बाकी आरोपियों की पहचान विभोर सैनी (32), सौरभ घोष (36) और फहीम खान (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शिपन और रसल को फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर विदेश भेजा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि तालुकदार मुख्य षड्यंत्रकर्ता है। वह विदेश जाने के इच्छुक नेपाली और बांग्लादेशी लोगों की पहचान करता था और उन्हें चिकित्सा वीजा पर भारत बुलाता था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह फर्जी दस्तावेज की व्यवस्था कर फर्जीवाड़ा कर साथियों की मदद से भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लेता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला 11 सितंबर को प्रकाश में आया जब रसल, शिपन और तालुकदार दोहा जाने के लिए कतर एयरवेज की उड़ान में सवार होने आईजीआई हवाई अड्डा पहुंचे थे। इन सभी के पास फर्जी दस्तावेज थे, जिसके आधार पर सीआईएसएफ कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ में रसल और शिपन ने सारे भेद खोल दिए।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) विक्रम के पोरवल ने बताया कि पूछताछ के दौरान तालुकदार ने अन्य एजेंट के नाम बताए, जो उसकी मदद कर रहे थे। बाद में तीन अन्य एजेंट को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos