दिल्ली : पुलिस ने अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 00:42 IST2021-10-05T00:42:50+5:302021-10-05T00:42:50+5:30

Delhi: Police busts illegal hookah bar and detains eight people | दिल्ली : पुलिस ने अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली : पुलिस ने अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को हिरासत में लिया

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विजय विहार इलाके में अवैध रूप से चलाये जा रहे एक हुक्का बार का भंडाफोड़ कर उसके दो मालिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हुक्का बार के मालिकों की पहचान हरदीप सिंह ठाकुर (24) और गौतम जुनेजा (20) के रूप में की गयी है। दोनों ही विजय विहार के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान कशिश अरोड़ा (28), नवीन कुमार (26), रूपेश (26), ऋषभ गांधी (26), वैभव जैतक (23) और संजय (25) के रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Police busts illegal hookah bar and detains eight people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे