लाइव न्यूज़ :

अस्पताल तक ऑक्सीजन के टैंकर पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा से बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित कोविड अस्पताल में 19,500 लीटर तरल ऑक्सीजन ले जा रहे दो टैंकरों के लिए दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि इन टैंकरों को श्री एक्शन बालाजी अस्पताल में आवश्यक रूप से पहुंचना था क्योंकि अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन की बहुत कमी हो गई थी लेकिन ये टैंकर यातायात जाम में फंस गए।

उन्होंने बताया कि इस बाबत पुलिस को सोमवार रात करीब साढे ग्यारह बजे सूचना मिली और टैंकरों को सुगम तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए मौके पर तत्काल ही दल भेजे गए।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील समबिल ने दिल्ली पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल में ऑक्सीजन का स्तर बहुत ही कम हो चुका था और तरल ऑक्सीजन लेकर आ रहे वाहन यातायात जाम में फंस गए थे। हमने इस बारे में तुरंत ही पुलिस को सूचित किया और उन्होंने अपने दल वहां भेजे। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर बनाया जिसकी बदौलत दोनों वाहन समय पर आ पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं