लाइव न्यूज़ :

त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ायी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों और मॉल सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिक भीड़ और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त ‘पिकेट’ तैनात की जा रही है।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा पुलिस उपायुक्तों को आतंकवाद विरोधी कदमों पर जोर देने, पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और राष्ट्रीय राजधानी में रात की गश्त तेज करने का निर्देश दिए जाने के बाद ये कदम उठाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह जनता का भी पुलिस के साथ सहयोग लिया जा रहा है और यह एक संयुक्त कवायद है। लोगों को सावधान करने के लिए ऑडियो टेप भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आरडब्ल्यूए’ और ‘एमडब्ल्यूए’ के साथ भी बैठकें की जा रही हैं और उन्हें भी संवेदनशील बनाया जा रहा है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, "हमने रात्रि गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील क्षेत्रों में पिकेट लगाए गए हैं... किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। साइबर कैफे, सिम कार्ड विक्रेताओं और सेकेंड हैंड कार डीलरों का भी सत्यापन किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, "हम मेट्रो और मॉल क्षेत्रों सहित शहर भर में पार्किंग स्थानों की व्यापक जांच कर रहे हैं। अधिक भीड़-भाड़ वाले बाजार जहां दुकानों के मालिक अपना सामान बाहर रखते हैं, उन्हें भी संवेदनशील बनाया जा रहा है तथा उन्हें और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे