लाइव न्यूज़ :

'हाथरस गैंगरेप पीड़िता के शव के बारे में पूछने पर दिल्ली पुलिस ने की मारपीट', आप विधायक का आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2020 07:15 IST

दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दत्त ने कहा कि वे मेरा कॉलर पकड़ कर मुझे एक कमरे में ले गये और वहां मुझे एसएचओ (थाना प्रभारी), एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) तथा डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) द्वारा थप्पड़ मारे गए और लातों से पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देAAP विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाया है AAP विधायक ने कहा-सफदरजंग अस्पताल में हाथरस गैंगरेप पीड़िता के शव के बारे में पूछने पर हुई पिटाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अजय दत्त ने बुधवार को कहा है किया कि जब वह हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिये यहां सफदरजंग अस्पताल गये थे, तब उन्हें दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने थप्पड़ और लात मारी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

दत्त ने कहा कि वह अस्पताल में थे और जब उन्होंने जानना चाहा कि पीडि़ता का शव कहां है, तो उन्हें एक कमरे में ले जा कर पीटा गया। दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दत्त ने कहा कि वे मेरा कॉलर पकड़ कर मुझे एक कमरे में ले गये और वहां मुझे एसएचओ (थाना प्रभारी), एसीपी तथा डीसीपी द्वारा थप्पड़ मारे गए और लातों से पीटा गया। यदि एक निर्वाचित जन प्रतिनिधि से ऐसा सलूक किया गया तो फिर आम आदमी के बारे में सोचिये । उन्होंने उनके साथ किए गए इस सलूक में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

योगी सरकार ने किया SIT का गठन

गौरतलब है कि 19 साल की दलित युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप हुआ था। लेकिन बीते दिन दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी के बाद हाथरस पुलिस ने देर रात को आनन-फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार का आरोप है कि उन्हें बेटी का चेहरा देखने नहीं दिया गया और उनकी गैरमौजूदगी में जबरदस्ती ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा है, लगातार हो रही आलोचना के बीच यूपी सरकार ने अब एक एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी को सात दिन में पूरे केस की रिपोर्ट देनी होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह