लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस बंदूक खरीदने वाले से 19, ढाबा खोलने वाले से 45 तरह के मांगती है कागज

By भाषा | Updated: January 31, 2020 17:02 IST

भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) के अनुसार बेंगलुरू में कोई रेस्तरां खोलने के लिए कुल 36 प्रकार की अनुमति, दिल्ली में 26 और मुंबई में 22 तरह की अलग अलग अनुमति प्राप्त करनी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में ढाबा या रेस्तरां खोलने वालों से पुलिस अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए 45 तरह के दस्तावेज तक की मांग करती है।इसके विपरीत बंदूक या पिस्तौल खरीदने के लाइसेंस के लिए 19 दस्तावेज ही मांगे जाते हैं।

राजधानी दिल्ली में ढाबा या रेस्तरां खोलने वालों से पुलिस अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए 45 तरह के दस्तावेज तक की मांग करती है। इसके विपरीत बंदूक या पिस्तौल खरीदने के लाइसेंस के लिए 19 दस्तावेज ही मांगे जाते हैं। शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2019-20 में कारोबार सुगमता की बात करते हुए इसका उल्लेख किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) के अनुसार बेंगलुरू में कोई रेस्तरां खोलने के लिए कुल 36 प्रकार की अनुमति, दिल्ली में 26 और मुंबई में 22 तरह की अलग अलग अनुमति प्राप्त करनी होती है। वहीं चीन और सिंगापुर में एक रेस्तरां खोलने के लिए मात्र चार तरह के लाइसेंस की जरूरत होती है।

समीक्षा के अनुसार, ‘‘ दिल्ली में दिल्ली पुलिस से ‘इटिंग हाउस लाइसेंस’ पाने के लिए 45 दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जबकि एक पिस्तौल खरीदने के लिए मात्र 19 दस्तावेज ही चाहिए होते हैं। इस व्यवस्था में सुधार की स्पष्ट गुंजाइश है।’’

समीक्षा में कहा गया है कि दिल्ली और कोलकाता में रेस्तरां खोलने के लिए ‘पुलिस इटिंग हाउस लाइसेंस’ की जरूरत होती है। इस लाइसेंस को पाने के लिए 45 तरह के दस्तावेजों तक की जरूरत होती है। इसके विपरीत नए हथियार खरीदने या आतिशबाजी की बिक्री के लाइसेंस के लिए अनिवार्य क्रमश: 19 और 12 दस्तावेज पर्याप्त माने जाते हैं।

समीक्षा के अनुसार देश में कारोबार सुगमता के मामले में चार मानकों पर सुधार की बहुत गुंजाइश है जहां भारत पीछे हैं । इसमें कारोबार शुरु करने में, संपत्ति के पंजीकरण, कर चुकाने और समझौतों को लागू कराने में आसानी के मानक शामिल हैं।

विश्वबैंक 190 देशों में कारोबार सुगमता की रैंकिंग करता है। यह रैंकिंग दस मानकों पर आधारित है। पिछली रैंकिंग में कारोबार सुगमता के मामले में भारत ने 190 देशों में 63वां स्थान प्राप्त किया जो उससे पिछले साल के मुकाबले 14 स्थान बेहतर है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया