लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की पहलवान की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली/सोनीपत 12 नवंबर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत जिले में एक कुश्ती अकादमी में विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या किए जाने के मामले में यहां द्वारका से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी तथा कुश्ती अकादमी में कोच पवन बराक (25) और सोनीपत के निवासी सचिन दहिया (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बराक के कब्जे से एक रिवॉल्वर जब्त की गई है।

बुधवार को अकादमी में हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में निशा और उनके भाई सूरज की मौत हो गई थी जबकि उनकी मां धनपति घायल हो गईं। मां को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि सचिन को पहले शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामलों में शामिल पाया गया था।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को दिल्ली की रोहिणी अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में सोनीपत पुलिस ने कल देर शाम मुख्य आरोपी पवन बराक की पत्नी सुजाता और उसके साले अमित को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को खरखौदा न्यायालय में पेश किया गया। सुजाता को एक दिन जबकि अमित को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पवन पिछले चार साल से कुश्ती सिखा रहा था। परिजनों का आरोप है कि वह निशा पर बुरी नजर रखता था। जब निशा ने इसका विरोध किया तो उसने निशा तथा उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

निशा दहिया विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान थीं, जो सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में अभ्यास कर रही थीं। अकादमी का दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रहे सुशील कुमार से कोई संबंध नहीं है।

घटना सोनीपत में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुई और अकादमी के कोच पवन बराक तथा कुछ अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाई गईं।

निशा का शव अकादमी के गेट के पास और उनके भाई का शव करीब 100-200 मीटर दूर पड़ा मिला था।

पहलवान निशा और उनका भाई खरखोदा अनुमंडल के हलालपुर गांव के निवासी थे। घटना से आक्रोशित हलालपुर के ग्रामीणों ने अकादमी में आग लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर