लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की पहलवान की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत जिले में एक कुश्ती अकादमी में विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या किए जाने के मामले में यहां द्वारका से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी तथा कुश्ती अकादमी में कोच पवन बराक (25) और सोनीपत के निवासी सचिन दहिया (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बराक के कब्जे से एक रिवॉल्वर जब्त की गई है।

बुधवार को अकादमी में हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में निशा और उनके भाई सूरज की मौत हो गई थी जबकि उनकी मां घायल हो गईं। मां को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि सचिन को पहले शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामलों में शामिल पाया गया था।

निशा दहिया विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान थीं, जो सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में अभ्यास कर रही थीं। अकादमी का दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रहे सुशील कुमार से कोई संबंध नहीं है।

घटना सोनीपत में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुई और अकादमी के कोच पवन बराक तथा कुछ अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाई गईं।

निशा का शव अकादमी के गेट के पास और उनकके भाई का शव करीब 100-200 मीटर दूर पड़ा मिला था।

मृतक खरखोदा अनुमंडल के हलालपुर गांव के रहने वाले थे। घटना से आक्रोशित हलालपुर के ग्रामीणों ने अकादमी में आग लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा