लाइव न्यूज़ :

नेकां नेता की हत्या के संबंध में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से व्यक्ति को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के संबंध में तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वजीर का शव सड़ी-गली अवस्था में पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर के एक फ्लैट से बरामद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि जम्मू कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य वजीर का शव नौ सितंबर को फ्लैट के शौचालय में पाया गया था और उसका सिर प्लास्टिक के एक बैग में लिपटा हुआ था। फ्लैट को वजीर के एक परिचित हरप्रीत सिंह (31) ने किराये पर लिया था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि आरोपी हरमीत सिंह को जम्मू से गिरफ्तार किया गया।

हत्या का मामला बाद में अपराध शाखा को सौंप दिया गया था जो दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। इस मामले में अब तक की गई यह तीसरी गिरफ्तारी है और फरार हरप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा है।

पुलिस ने इससे पहले जम्मू से दो लोगों -राजेंद्र चौधरी उर्फ राजू गंजा (33) और बलबीर सिंह उर्फ बिल्ला (67)- को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित