लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले मणिुपर के आतंकवादी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2018 08:34 IST

आरोपी को असम पुलिस ने पूर्व में 2005 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 9 सितंबर: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मणिपुर के एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन कांगलीपक कम्यूनिस्ट पार्टी (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के एक 37 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया है जो कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों को कथित रूप से धमका कर उगाही करता था।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि संगठन के स्वयंभू महासचिव मोइरंगथेम राणा प्रताप उर्फ पैखोम्बा को चार सितंबर को बिष्णुपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि वह और उसके साथी कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों को कथित रूप से धमकी देकर उगाही करते थे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 28 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष कमांडर और स्वयंभू कार्यवाहक अध्यक्ष ओइनम इबोचौबा सिंह उर्फ खोइरंगबा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पैखोम्बा ने ही खोइरंगबा को दिल्ली जाकर अपना अड्डा बनाने का निर्देश दिया था ताकि वे यहां से अपनी गतिविधियां चला सकें।

आला अफसर ने बताया कि उसके निर्देश पर ही खोइरंगबा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेंद्र सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों को कथित रूप से धमकी दी थी। यादव के मुताबिक, पैखोम्बा की तलाश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भी थी जिसने उसपर दो लाख रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। अधिकारी ने बताया कि उसे मणिपुर से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

पूछताछ के दौरान पैखोम्बा ने मणिपुर में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने का अपराध कबूल किया। आरोपी को असम पुलिस ने पूर्व में 2005 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने गैरकानूनी गतिविधियां जारी रखीं और पुलिस से बचने के लिए नेपाल चला गया तथा वहां एक स्थानीय लड़की से शादी कर ली।

टॅग्स :आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया