लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने 100 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक कंपनी के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक कंपनी के प्रबंध निदेशक को 2018 के धोखाधड़ी, जालसाजी और लगभग 100 करोड़ रुपये के गबन के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आईएलएंडएफएस रेल लिमिटेड के निदेशकों में से एक और आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रामचंद करुणाकरण ने रुपये की हेराफेरी में मुख्य भूमिका अदा की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 20 जुलाई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार इन्सो इन्फ़्रास्ट्रक्चर (पी) लिमिटेड के निदेशक आशीष बेगवानी ने 2018 में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अगस्त 2010 में आईएलएंडएफएफ ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के निदेशकों ने उन्हें निवेश करने के लिए संपर्क किया था। उनके वादे पर सहमत होते हुए उनकी कंपनी ने आईएलएंडएफएस रेल लिमिटेड में 170 करोड़ रुपये का निवेश इस कंपनी में 15 फीसदी हिस्सेदारी लेने के आधार पर किया था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर के सिंह ने कहा, ‘‘ समय के साथ शिकायतकर्ता ने यह पाया कि कंपनी फायदे में नहीं जा रही है और कोष का गलत इस्तेमाल हो रहा है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने कई ऐसी कंपनियों को भुगतान किए, जिसने कोई काम ही नहीं किया था। सवालों के दायरे में आने वाली कंपनियों को निविदा देने के मामले में भी वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं