लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में मुठभेड़ के बाद नंदू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद एक आपराधिक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया जिन पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र राणा (26) और लकी (21) नंदू गिरोह के शार्प शूटर हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने नजफगढ़ पुलिस थाने के सामने सात मार्च को एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलायी थी और कुछ दिन बाद दोनों ने कापसहेड़ा में एक केबल कार्यालय में गोलीबारी की थी।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने 22 मार्च को जे पी कलां क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक को गोली मार दी थी।

पुलिस ने दावा किया कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या और हत्या के आरोप के पांच मामले सुलझ गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि जब महीने की शुरुआत में गोलीबारी की यह घटनाएं हुई तब पुलिस के एक विशेष दल ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की थी।

जांच के दौरान सामने आया कि गोलीबारी की घटनाओं के पीछे नंदू गिरोह के सदस्यों का हाथ था जो अभी तिहाड़ जेल में हैं। मीणा ने कहा की यह नंदू गिरोह और मंजीत महल गिरोह के बीच लड़ाई का परिणाम था।

अधिकारी ने कहा, “मंगलवार को हमारी टीम को सूचना मिली कि आरोपी धर्मेंद्र राणा अपने साथी लकी के साथ एक और हत्या के इरादे से इस्सापुर मोड़ पर आयेगा। घटनास्थल पर जाल बिछाया गया और रात साढ़े 11 बजे के आसपास दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर आए। उन्हें रोका गया लेकिन आरोपियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। गोलीबारी के दौरान अपराधियों की ओर से तीन राउंड फायर किया गया और जवाबी फायर में पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गई।”

पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक विदेशी पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया