लाइव न्यूज़ :

साइबर धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से दो को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने एक कंपनी को 80 लाख रुपये की चूना लगाने के आरोप में साइबर धोखाधड़ी के कई मामलों में कथित रूप से फरार एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी मेहंदी हसन (43) उर्फ हरपाल सिंह और मोहम्मद अरबाज खान (20) की गिरफ्तारी के साथ ही साइबर ठगी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस ने कहा कि कथित गिरोह के सरगना अफ्रीकी नागरिक सहित दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस साल अगस्त में 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह आमतौर पर बड़ी कंपनियों को निशाना बनाता था और कंपनियों के प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों के ई-मेल के समान फर्जी ई-मेल बनाता था। इतना ही नहीं गिरोह उन फर्मों के जाली लेटर हेड भी बनाता था।

आरोपियों ने फर्जी कंपनियों या लोगों के नाम से बनाए गए कई फर्जी चालू खातों में लक्षित कंपनी के बैंक खाते से राशि ट्रांसफर करने के लिए बैंक को मेल और जाली पत्र भेजे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विभिन्न खातों में स्थानांतरित की गई यह राशि एटीएम से निकाली गई।

मामला पुलिस के पास उस वक्त आया, जब शिकायतकर्ता कंपनी ने खाते की बैलेंस शीट की जांच के बाद महसूस किया कि इसमें लगभग 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

इन दो फरार लोगों की दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मौजूदगी की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने तकनीकी जांच की और सरिता विहार तथा बदरपुर के आसपास के इलाकों में कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने कहा कि पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी जयपुर में देखे गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी के आधार पर हमारी टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात जयपुर में छापेमारी की और इस मामले में फरार दो लोगों को गिरफ्तार किया।’’

पांडे ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, हमने पाया कि एक आरोपी रुकसार मंसूरी के पास विभिन्न बैंकों में विभिन्न लोगों के नाम से कई चालू खाते थे। वह पैसे जमा करने के लिए कमीशन के आधार पर इन खातों का विवरण प्रदान करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos