लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने छह वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के छह वांछित अपराधियों को तीन राज्यों से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित ऊर्फ अंकित लागरपुर (23), रवि ऊर्फ रवि जग्सी (29), राजन ऊर्फ राजन जाट (24), सुमित बिचपड़ी ऊर्फ चीता (24), अमित ऊर्फ छोटा (35) और सुधीर मान (29) के तौर पर की गई है।

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी काला जठेड़ी-लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं और इन पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ की तरफ से कुल 3,50,000 रुपये का ईनाम घोषित है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनीषी चंद्रा ने कहा, “विभिन्न दल बनाकर उन्हें इन्हें पकड़ने के लिये रवाना किया गया था। दल ने तीन अलग-अलग राज्यों में तीन जगहों पर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार किया।”

उन्होंने बताया कि पहली टीम ने नवी मुंबई से राजन जाट, अमित और सुमित को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया। दूसरी टीम ने राजस्थान मॉड्यूल का खुलासा करते हुए अंकित लागरपुर और सुधीर मान को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे हथियारों की एक खेप लेने दिल्ली आए थे।

तीसरी टीम ने गुजरात मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अहमदाबाद से रवि जग्सी को गिरफ्तार किया।

रवि जग्सी बीती 25 मार्च को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से पुलिस टीम पर हमला कर गैंगेस्टर कुलदीप फौजी के फरार होने में मदद करने में भी शामिल था।

डीसीपी ने बताया कि जग्सी ने एक एसयूवी, कुछ हथियार और शूटर की आपूर्ति की थी जिनका इस्तेमाल कुलदीप को अस्पताल से फरार कराने के लिये किया गया। कुलदीप बाद में पुलिस कार्रवाई में मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो