लाइव न्यूज़ :

लाल किले में हिंसा की घटना के आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान लाल किले में हुई हिंसा की घटना में वांछित अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह गिरफ्तारी की।

यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिद्धू को सोमवार रात दस बज कर 40 मिनट पर करनाल बाइपास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले में भीड़ को उकसाने के संबंध में दर्ज एक मामले में उसकी तलाश थी।

डीसीपी ने कहा, ‘‘ अपराध शाखा उसकी भूमिका की विस्तार से जांच करेगी।’’

यह पूछे जाने पर कि 26 जनवरी के बाद से वह कहां छिपा था, यादव ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में हैं।

पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया,‘‘ सिद्धू एक महिला मित्र के साथ संपर्क में था जो कैलिफोर्निया में रहती है। वह वीडियो बना कर उसे भोजता था और वह सिद्धू के फेसबुक अकाउंट पर उन्हें अपलोड करती थी।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सिद्धू लगातार ठिकाना बदल रहा था।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां एक ध्वजस्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था।

लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने दो कॉस्टेबल से बीस कारतूसों के साथ दो मैग्जीन छीन ली थी, उन्होंने वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था।

पुलिस ने प्राथमिकी में कहा कि,‘‘ भीड़ ने बाद में वहां अलग-अलग झंडे लगा दिए। उन्होंने वहां अराजकता फैलाई। भीड़ से नीचे आने को कहा गया लेकिन वह लाल किले में घुसने के लिए मीना बाजार इलाके में चली गई। जब पुलिस ने उन्हें लाहौर गेट से बाहर निकालने का प्रयास किया तो भीड़ हिंसक हो गई और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। भीड़ ने पुलिस कर्मियों को मारा और उन्हें कुओं में धक्का दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह