लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने DRDO के साइंटिस्ट को किया गिरफ्तार, रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस में IED इस्तेमाल करने का है आरोपी

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 15:47 IST

एक वकील से कुछ पुराने मामले के कारण एक DRDO के साइंटिस्ट ने रोहिणी कोर्ट परिसर में किया था ब्लास्ट, पुलिस अब इसके पीछे साइंटिस्ट की मंशा का पता लगाने में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक DRDO के साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया है।साइंटिस्ट पर आरोप है कि एक वकील से उसका कुछ मामला था जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कोर्ट में लगे 40 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।

भारत:दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में एक DRDO के साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया है। पुलिक का कहना है कि साइंटिस्ट का एक वकील के साथ कुछ मामला चल रहा था और वह उसे मारना चाह रहा था जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए साइंटिस्ट ने ही रोहिणी कोर्ट नंबर 102 में बम रखा था। वहीं जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि इस वारदात को उसी ने अंजाम दिया है। मामले की आगे जांच में पुलिस लगी है। 

सही से असेंबल नहीं होने पर हुआ लो इंटेनसिटी धमाका

पुलिस का कहना है कि साइंटिस्ट ने बम को सही से असेंबल नहीं किया था, यही कारण है कि धमाका लो इंटेनसिटी का हुआ। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में जो ब्लास्ट हुआ वह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) थी। वहीं मौके से पुलिस को कील, छर्रे और मोटरसाइकिल के इस्तेमाल होने वाली बैटरी, कांच के टुकड़े और वायर भी मिले हैं। गौरतलब है कि रोहिणी कोर्ट में 9 दिसंबर को ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनएसजी मामले की जांच में जुटी है। 

कोर्ट में लगे 40 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का लिया सहारा

पुलिस ने अपनी जांच के लिए कोर्ट में लगे 40 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है। वहीं रोहिणी परिसर और उसके आसपास के मोबाइल टावर से भी डंप डाटा का इस्तेमाल कर जांच को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि पुलिस अभी ये नहीं बता पा रही है कि साइंटिस्ट ने इतने बड़े वारदात को अंजाम क्यों देना चाहा था। पुलिस ने अभी तक साइंटिस्ट को ही इस मामले में आरोपी पाया है। 

टॅग्स :भारतदिल्लीदिल्ली पुलिसबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह