लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने जनवरी से नवंबर तक 844 लोगों को गिरफ्तार किया; 5,000 किग्रा मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने इस साल जनवरी से नवंबर के बीच 844 लोगों को गिरफ्तार किया और 5,000 किग्रा से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2020 से 30 नवंबर 2020 तक 695 मामले दर्ज किए गए वहीं 5,271 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस ने 23.90 किग्रा चरस, 29.18 किग्रा अफीम, 4,205.39 किग्रा गांजा, 84.93 किग्रा हेरोइन, 699.53 किग्रा साबूत पोस्त और 1.03 किग्रा कोकीन बरामद की। इसके अलावा अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें जागरूकता फैलाने की जरूरत है ताकि किसी को भी इसकी लत नहीं लगे। जो व्यक्ति मादक पदार्थ ले रहा है, उसे अपना इलाज कराना चाहिए। इसकी आपूर्ति के स्रोत को भी नष्ट किया जाना चाहिए। ’’

पुलिस ने 2019 में 681 मामले दर्ज किए थे और 872 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां