लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने लोगों से गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा संबंधी जानकारी साझा करने की अपील की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली पुलिस ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सबूत या जानकारी साझा करने की अपील की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपील में कहा गया है कि मीडियाकर्मियों समेत वे लोग जो घटनाओं के गवाह है या जिनके पास घटना संबंधी कोई जानकारी है या जिन्होंने अपने मोबाइल फोन या कैमरे में कोई गतिविधि कैद की है, उनसे अपील की जाती है कि वे आगे आएं और कामकाजी घंटों के दौरान आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 2015 में अपने बयान दर्ज कराएं या फुटेज एवं तस्वीर जमा कराएं, या फिर पुलिस को फोन या ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दें।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की मांग को रेखांकित करने के लिए मंगलवार को हुई ट्रैक्टर परेड उस समय हिंसक हो गई थी, जब प्रदर्शनकारी निर्धारित मार्ग छोड़कर अन्य मार्गों पर चले गए, उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला किया, वाहन पलट दिए और लाल किले की प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगाया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए और इस हिंसा के पीछे के ‘‘षड्यंत्र’’ की जांच शुरू करने की घोषणा की।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 33 प्राथमिकी दर्ज की है और 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया