दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी: किसान यूनियनों का दावा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:13 IST2021-01-23T20:13:15+5:302021-01-23T20:13:15+5:30

Delhi police allows tractor parade to take out on 26 January: claims of farmer unions | दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी: किसान यूनियनों का दावा

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी: किसान यूनियनों का दावा

नयी दिल्ली, 23 जनवरी किसान नेताओं ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों को 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दे दी है।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने यूनियनों और पुलिस के बीच हुई बैठक में शिरकत करने के बाद कहा कि ट्रैक्टर परेड दिल्ली के गाजीपुर, सिंघू और टीकरी बॉर्डरों से शुरू होंगी।

कोहाड़ ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दे दी है।

एक और किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पत्रकारों को बताया कि चूंकि हजारों किसान इस परेड में हिस्सा लेंगे, लिहाजा इसका कोई एक मार्ग नहीं रहेगा।

किसान नेता दर्शन पाल ने कहा दिल्ली की सीमाओं पर लगाए गए अवरोधकों को 26 जनवरी को हटा दिया जाएगा और किसान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करके ट्रैक्टर रैलियां निकालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi police allows tractor parade to take out on 26 January: claims of farmer unions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे